Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

महिला क्रिकेट विश्व कप फाइनल में सुनिधि चौहान देंगी प्रस्तुति, लेजर शो का होगा प्रदर्शन

सुनिधि चौहान के साथ भव्य प्रदर्शन में 60 डांसर्स शामिल होंगे, जबकि शो की विशेष इफेक्ट आतिशबाज़ी को प्रसिद्ध कोरियोग्राफर संजय शेट्टी ने तैयार की है। मध्यांतर के दौरान दर्शकों को एक आकर्षक लेज़र शो, 350 मास्ट-कास्ट परफ़ॉर्मर्स, और ड्रोन डिस्प्ले भी देखने को मिलेगा।

01 Nov 2025

महिला क्रिकेट विश्व कप फाइनल में सुनिधि चौहान देंगी प्रस्तुति, लेजर शो का होगा प्रदर्शन

नई दिल्ली, 01 नवंबर (हि.स.)। भारतीय गायिका सुनिधि चौहान आगामी आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में अपने लोकप्रिय गीतों के शानदार मेडले से दर्शकों का मन मोहने के लिए तैयार हैं। यह ऐतिहासिक फाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

सुनिधि चौहान के साथ भव्य प्रदर्शन में 60 डांसर्स शामिल होंगे, जबकि शो की विशेष इफेक्ट आतिशबाज़ी को प्रसिद्ध कोरियोग्राफर संजय शेट्टी ने तैयार की है। मध्यांतर के दौरान दर्शकों को एक आकर्षक लेज़र शो, 350 मास्ट-कास्ट परफ़ॉर्मर्स, और ड्रोन डिस्प्ले भी देखने को मिलेगा। सुनिधि चौहान मैच से पहले भारत का राष्ट्रगान गाएंगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रगान केपटाउन की गायिका टैरिन बैंक प्रस्तुत करेंगी।

इस अवसर पर उत्साहित सुनिधि चौहान ने आईसीसी के हवाले से कहा,“महिला विश्व कप फाइनल में प्रदर्शन करना मेरे लिए सम्मान की बात है। भारत फाइनल में है और दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में माहौल रोमांचक होगा। यह दिन हम सभी के लिए यादगार रहेगा।”

सुनिधि चौहान भारतीय संगीत जगत की सबसे लोकप्रिय आवाज़ों में से एक हैं, जिनके 50 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड्स दुनियाभर में बिक चुके हैं। उन्होंने 13 वर्ष की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की और फिल्म मस्त के गीत ‘रुकी रुकी सी ज़िंदगी’ से प्रसिद्धि पाई।

भारत के पहले टीवी सिंगिंग रियलिटी शो ‘मेरी आवाज सुनो’ की विजेता रहीं सुनिधि को लता मंगेशकर ने जज किया था। इसके बाद उन्होंने निरंतर नए संगीत प्रयोगों से अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने 2015 में न्यूयॉर्क में कोल्ड प्ले के लिए ओपनिंग परफ़ॉर्मेंस देकर इतिहास रचा। वह फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रेटी 100 लिस्ट में चार बार शामिल हो चुकी हैं।

2023 में उन्होंने अपना इंटरनेशनल कॉन्सर्ट टूर “आईएम होम” शुरू किया, जिसकी शुरुआत दुबई के कोका कोला एरिना में हाउसफुल शो से हुई। इसके बाद उन्होंने लंदन के वेम्बली एरिना, सिंगापुर, कोलकाता, और अमेरिका के लांग बिच कन्वेंशन सेंटर व हार्ड रॉक लाइन (हॉलीवुड) में प्रदर्शन किया।

सुनिधि ने द वॉइस ऑफ इंडिया और इंडियन आइडल जैसे रियलिटी शोज़ में जज के रूप में भी काम किया है, जहां उन्होंने उभरते गायकों को प्रेरित किया। रविवार को जब नवी मुंबई का स्टेडियम क्रिकेट और संगीत की ऊर्जा से गूंजेगा, तो सुनिधि चौहान का स्वर इस ऐतिहासिक पल को और भी यादगार बना देगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महिला क्रिकेट विश्व कप फाइनल में सुनिधि चौहान देंगी प्रस्तुत
सुनिधि चौहान के साथ भव्य प्रदर्शन में 60 डांसर्स शामिल होंगे, जबकि शो की विशेष इफेक्ट आतिशबाज़ी को प्रसिद्ध कोरियोग्राफर संजय शेट्टी ने तैयार की है। मध्यांतर के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News